ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खेल मैदान को कराया अतिक्रमण मुक्त

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खेल मैदान को कराया अतिक्रमण मुक्त

ग्रामीणों ने अपने गांव के समीप अवस्थित करीब तीन बीघे की अतिक्रमित सरकारी गौचर जमीन को आपसी सहमति से अतिक्रमण मुक्त करा लिया है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड के सकहारा पंचायत के हरतोड़ा के ग्रामीणों ने अपने गांव के समीप अवस्थित करीब तीन बीघे की अतिक्रमित सरकारी गौचर जमीन को आपसी सहमति से अतिक्रमण मुक्त करा लिया है. हरतोड़ा निवासी सह भाजपा नेता उत्तम कुमार ने बताया कि उनके गांव के आसपास युवाओं के लिए खेलकूद व हर उम्र के लोगों के लिए व्यायाम करने के लिए कोई बड़ा मैदान नहीं था. पूर्वजों ने गांव के समीप करीब 150 डिसमिल सरकारी जमीन को बचाये रखा था, लेकिन करीब 50 वर्षों से यहां के कुछ लोगों ने उक्त सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर लिया था और ऐसी स्थिति में यहां के युवाओं को खेलकूद व व्यायाम आदि करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इधर रविवार को सभी ग्रामवासियों की आपसी सहमति पर अमीन बुलाकर नापी कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. मौके पर दिलीप मंडल, अजीत कुमार, अमीन राजीव कुमार, गुण सागर कुमार, श्रवण मंडल, बाबूराम, बिंदेश्वरी तांती, राजकुमार मंडल, उमेश मंडल, नकुल तांती, संजीव हरिजन, महेश हरिजन, श्रीधर हरिजन, विभीषण मंडल, शंभू मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन