Banka News : नाली निर्माण नहीं होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : नाली निर्माण नहीं होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

पंजवारा थाना क्षेत्र के लोढ़िया खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत बैदाचक गांव में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट Banka News : पंजवारा थाना क्षेत्र के लोढ़िया खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत बैदाचक गांव में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव की मुख्य गली में गंदा पानी जमा रहने से लोगों का जीवन नारकीय बन गया है. सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाली निर्माण की योजना वर्षों पहले बनी थी, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका. सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से हमेशा बदबू फैली रहती है. बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी रहती है.

योजना का बोर्ड लगाया गया, लेकिन आज तक शुरू नहीं हो पाया निर्माण कार्य

वार्ड सदस्य रामचंद्र मंडल ने बताया कि करीब चार साल पहले लगभग छह लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी. योजना का बोर्ड भी लगाया गया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कार्य शुरू कराने एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन