झारखंड चुनाव को लेकर बॉर्डर पर वाहनों की हो रही जांच

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार झारखंड के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है.
बौंसी. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार झारखंड के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. मंगलवार को एसडीपीओ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में बौंसी पुलिस के द्वारा भलजोर चेक पोस्ट और हरिमोहरा विद्यालय के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. मालूम हो कि दूसरे चरण में झारखंड में चुनाव होना है. झारखंड की विधानसभा क्षेत्र की सीमा बिहार से सटी है. चुनाव को लेकर बॉर्डर के पास पुलिस के द्वारा दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों की सघन तलाशी के बाद झारखंड की सीमा में प्रवेश होने दिया जा रहा है. साथ ही झारखंड से बिहार की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की जांच-पड़ताल के बाद ही बिहार में प्रवेश करने दिया जा रहा है. पुलिस के द्वारा अवैध सामानों के साथ-साथ झारखंड की ओर से आ रहे अवैध शराब की भी पड़ताल की जा रही है. बॉर्डर पर सघन तलाशी अभियान से गलत सामग्री लाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. जांच में बौंसी पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कांस्टेबल मौजूद थे. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अगले 24 घंटे तक अंतरराज्यीय सीमा सील रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




