माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विविध कार्यक्रम आज
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :22 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन

अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से माता भगवती देवी का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया जायेगा
विज्ञापन
बांका/रजौन.
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से माता भगवती देवी का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया जायेगा. युग निर्माण मिशन के प्रणेता पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रज्वलित अखंड दीपक के 100 वर्ष पूरे होने और संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य पर क्षेत्र गजब का उत्साह देखा जा रहा है. प्रखंड के राजवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण स्थित गायत्री चेतना केंद्र में आज विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे. गायत्री परिवार के प्रखंड उप प्रतिनिधि रंजीत कुमार रंजन ने बताया कि यह वर्ष गायत्री परिवार के लिए अत्यंत गौरवशाली है, संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने वर्ष 1926 में बसंत पंचमी के दिन ही अखंड दीपक प्रज्वलित कर 24 लक्ष्य की कठिन गायत्री साधना प्रारंभ की थी. इसके साथ ही गायत्री परिवार की सह संस्थापिका और स्नेह की प्रतिमूर्ति माता भगवती देवी शर्मा, जिन्होंने आचार्य जी के साथ मिलकर मिशन की स्थापना, सामाजिक उत्थान और नारी जागरण में महती भूमिका निभाई, उनका जन्म भी 20 सितंबर 1926 को हुआ था. अखंड दीपक के 100 साल और माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के इस अद्भुत संयोग के उपलक्ष्य में ही इस बार बसंत पंचमी पर विविध प्रकार के विशेष अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




