चांदन कन्या मध्य विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Updated at : 29 Jan 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
चांदन कन्या मध्य विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

चांदन कन्या मध्य विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विज्ञापन

-इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन चांदन. चांदन बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सह एसडीपीओ राजकिशोर कुमार व अन्य अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. सर्वप्रथम प्रभात-फेरी के माध्यम से जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, नशा एवं मद्यपान से हानि आदि को लेकर लोगों को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए गए. मुख्य अतिथि सह एसडीपीओ राजकिशोर कुमार व एचएम आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अंशिका वर्णवाल, द्वितीय सुप्रिया कुमारी व तृतीय प्रियल वर्णवाल, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ख़ुशी कुमारी, द्वितीय पीहू रानी व तृतीय अमन कुमार पाण्डेय, चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम पीहू कुमारी, द्वितीय शिवानी कुमारी व तृतीय रूही कुमारी, एकल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम सौम्या पाण्डेय, द्वितीय रितिका व तृतीय संजना कुमारी, समूह नृत्य प्रथम कुमकुम कुमारी, द्वितीय गुनगुन कुमारी व तृतीय कोमल रिया पाण्डेय, चम्मच-गुल्ली दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय रंजीत कुमार व तृतीय कृष्णा कुमार, सूई-धागा रेस में प्रथम रितिका कुमारी पाण्डेय, द्वितीय सौम्या पाण्डेय व तृतीय कोमल रिया पाण्डेय, जलेबी रेस में प्रथम मृत्युंजय कुमार, द्वितीय कल्पना कुमारी व तृतीय ख़ुशी कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सुप्रिया कुमारी, द्वितीय सौम्या पाण्डेय व तृतीय गुनगुन कुमारी को पुरस्कार मिला. एसडीपीओ ने पौधारोपण करने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले देश के भविष्य हैं. विद्यालय की शिक्षिका शशिकला कुमारी, सुमन कुमारी, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन