अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया- सन्हौला मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम कुर्मा व धोरैया के बीच अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार फत्तूचक गांव निवासी उदय मंडल का पुत्र गौरव कुमार बताया जाता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि गौरव अपने घर से सरस्वती पूजा के कुछ सामानों की खरीदारी के लिए धोरैया आ रहा था. इसी दौरान धोरैया से सन्हौला की ओर जा रही एक अज्ञात स्कॉर्पियो धक्का मार कर भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन