मुखिया के आवास से अज्ञात चोरों ने जेसीबी के दो टायर का किया चोरी

Updated at : 01 Apr 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के आवास से अज्ञात चोरों ने जेसीबी के दो टायर का किया चोरी

मुखिया के आवास से अज्ञात चोरों ने जेसीबी के दो टायर का किया चोरी

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के चंदाडीह पंचायत के मुखिया अभय सिंह के पटवा स्थित आवास से अज्ञात चोरों ने सोमवार की देर रात जेसीबी के दो टायर की चोरी कर ली. मुखिया जब मंगलवार की सुबह जगे तो टायर को गायब पाकर काफी खोजबीन की, लेकिन इसका अता पता नहीं चल पाया. मुखिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जेसीबी के दो टायर की खरीदगी कर अपने घर के बाहर लाकर रख दिए थे. सुबह जब जगे तो दोनों टायर गायब पाया. मुखिया ने गांव में अवस्थित बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जब पड़ताल की तो पाया गया कि देर रात करीब 1:10 पर किसी अज्ञात उजले रंग के पिकअप वाहन पर उनका टायर लोड कर ले जाया गया. मुखिया ने बताया कि यहां स्थानीय थाना द्वारा चौकीदार की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस संदर्भ में उनके द्वारा थानाध्यक्ष को भी सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन