दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल, बांका रेफर

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज बौंसी रेफरल अस्पताल में किया गया
बौंसी. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज बौंसी रेफरल अस्पताल में किया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पहली घटना बौंसी-चंदन डैम मुख्य मार्ग पर सीएम कॉलेज के समीप घटी. जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर गांव निवासी मनोज यादव का 16 वर्षीय पुत्र सावन कुमार बाइक से सिमरा मोड़ की ओर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक टोटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. वहीं दूसरी घटना बौंसी मेला मैदान के पास हुई. बताया जाता है कि गज्जर गांव निवासी सीताराम मंडल का 36 वर्षीय पुत्र रतन मंडल सड़क किनारे टहल रहा था. तभी सबलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और बाइक को भी जब्त कर लिया. घायल रतन मंडल को भी परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी बेहतर चिकित्सा के लिए बांका भेज दिया गया. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इन घटनाओं की मुख्य वजह बन रहा है. प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










