अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये
धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग पर करहरिया गांव के समीप एक जुगाड़ गाड़ी के पलट जाने से चालक इसी थाना क्षेत्र के भूसार गांव निवासी सज्जाद अंसारी का पुत्र मोहम्मद रेहान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिस ऑटो पर उसे इलाज के लिए धोरैया अस्पताल लाया जा रहा था, उसी ऑटो ने धोरैया कुर्मा के बीच कुर्मा गांव निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र जीशान को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों जख्मियों को धोरैया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










