BANKA मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, शादी के घर में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
BANKA  मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, शादी के घर में मचा हड़कंप

अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

अमरपुर( बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया. घायलों में अनूप लाल मंडल के 23 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार और भवेश कापरी के 32 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार है. दोनों का प्राथमिक उपचार अस्पताल में डॉ. सौरभ कुमार द्वारा किया गया.इलाजरत आशीष कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई प्रदीप कुमार की शादी 3 मई को होनी है जिसको लेकर परिवार के साथ वे लोग गांव स्थित शीतला मंदिर में मंडप की रस्म के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में गांव के ही मुकेश यादव और गिरधारी यादव ने उन्हें रोककर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया.आशीष कुमार के अनुसार, उन्होंने मोबाइल लेने से साफ इनकार किया, लेकिन आरोप लगाने वाले दोनों व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए आशीष और गुड्डू के साथ मारपीट शुरू कर दी.अचानक हुए इस हमले में दोनों युवक जख्मी हो गया.घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन