शराब के साथ दो, तो पीने के आरोप में 30 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ दो, तो पीने के आरोप में 30 गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के अधिकारी ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के अधिकारी ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बांका थाना अंतर्गत जोजोडीह गांव के समीप से ई-रिक्शा से पांच लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ पंजवारा पड़रिया निवासी कुनकुन शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जबकि धोरैया चेक पोस्ट के समीप से दुमका धोबा निवासी मनोज राय एवं पंजवारा पररिया निवासी उदयकांत राय को दोबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसके साथ बौंसी थाना अंतर्गत डिगरीपड़ी के समीप से अभियुक्त कपिल पासवान को दो लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया. कटोरिया बाजार से नीमाटांड़ निवासी बबलू हांसदा को दोबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब सेवन के आरोप में 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन