धोरैया में दो ट्रांसफाॅर्मर की चोरी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
धोरैया में दो ट्रांसफाॅर्मर की चोरी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र की पैर पंचायत अंतर्गत मोटंगा और झाझा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बिजली के दो ट्रांसफाॅर्मर चोरी कर ली.

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र की पैर पंचायत अंतर्गत मोटंगा और झाझा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बिजली के दो ट्रांसफाॅर्मर चोरी कर ली. चोरों ने 16 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मरों को निशाना बनाते हुए उनसे कीमती तांबा और तेल निकाल लिया. मामले की जानकारी देते हुए कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से चोरी की सूचना मिली. ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने से संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है. विभाग द्वारा इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन