पांच लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पांच लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध थाना कटोरिया की पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर पांच लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

कटोरिया

. मद्य निषेध थाना कटोरिया की पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर पांच लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. कटोरिया रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिम वर्द्धमान जिला के बाराबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दसकियारी गांव निवासी उमापद सिंह के पुत्र सह साइकिल सवार बिपिन सिंह को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि कटोरिया-देवघर मार्ग पर इनारावरण जंगल के समीप देवघर से आ रही कैलाशपति बस की चेकिंग में मुंगेर जिला के एक युवक को चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक सिद्धार्थ कुमार पिता सुभाष यादव ग्राम खीरीडीह थाना हवेलीखड़गपुर बताया गया. कार्रवाई में मद्य निषेध थाना कटोरिया के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा गया.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन