85 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कौवावरण गांव स्थित चौक के समीप से दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार
बौंसी. बंधुवा कुरावा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 85 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब लेकर दो युवक बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के रास्ते जा रहे थे. सूचना मिलने पर कौवावरण गांव स्थित चौक के समीप से दोनों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि अपाची बाइक पर दो युवक बीच में शराब की बोरी लेकर तेज रफ्तार से जा रहे थे. तस्करी में बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामबदन चौधरी का पुत्र नीतेश कुमार और बढ़ोना गांव के सुरेंद्र सिंह का पुत्र छोटू कुमार को हिरासत में लिया है. मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




