ePaper

अलग-अलग हादसों में पावर प्लांट के दो कर्मी घायल

Updated at : 21 Jul 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में पावर प्लांट के दो कर्मी घायल

पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. उक्त मार्ग पर सोमवार को दो हादसे हुए.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. उक्त मार्ग पर सोमवार को दो हादसे हुए. पहली दुर्घटना थाना क्षेत्र के विश्व कोरबा गांव के समीप घटी जहां सीमावर्ती राज्य झारखंड स्थित अडानी पावर प्लांट से काम कर लौट रहे दो कर्मी की बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक पर सवार अदानी पावर प्लांट के दोनों कर्मी जख्मी हो गये. जिन्होंने इसकी सूचना अपने सहकर्मियों को दी. सूचना मिलने पर अदानी पावर प्लांट से एक एंबुलेंस मौके पर भेजा गया.जिन्होंने दोनों घायल कर्मियों को उपचार के लिए लेकर गोड्डा सदर अस्पताल चले गये.प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जख्मी युवक धोरैया थाना क्षेत्र के चंदा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. वहीं दूसरी दुर्घटना पंजवारा महादलित टोला के समीप हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुआल से लदा हुआ एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में धोरैया की तरफ जा रहा था. महादलित टोला के समीप ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर का टेलर सड़क किनारे पलट गया. जिसके बाद जेसीबी के मदद से ट्रेलर को सीधा कर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन