ePaper

वज्रपात से झालर गांव में दो की मौत, एक युवक हुआ जख्मी

Updated at : 22 Jul 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से झालर गांव में दो की मौत, एक युवक हुआ जख्मी

बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि यह सभी बारिश के वक्त खेत के पास एक पेड़ के नीचे छिपे थे.

विज्ञापन

बौंसी. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि यह सभी बारिश के वक्त खेत के पास एक पेड़ के नीचे छिपे थे. घटना में एक किशोर और एक युवक की मौत हुई है. घटना मंगलवार की है. जानकारी के अनुसार खेती का समय होने के कारण सभी लोग खेतों में रोपाई का कार्य कर रहे थे. इसी बीच झमाझम बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी. बारिश से बचने के लिए करीब 5-7 किसान एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गये. इसी बीच वज्रपात पेड़ के पास हुआ. जिसकी चपेट में आकर शिवनारायण यादव के 22 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव और सुचित कुमार के 12 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार की मौके पर मौत हो गयी. घटना में गांव के ही देवेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि जख्मी आकाशीय बिजली के झटके से बेहोश हो गया था. परिजनों के द्वारा जख्मी हालत में युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ उत्तम कुमार व रेफरल अस्पताल प्रभारी संजीव कुमार के द्वारा उसकी जांच की गयी. प्रखंड प्रमुख भी इस दौरान अस्पताल पहुंची. अस्पताल में इलाज के बाद युवक को घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम, चिलकारा पंचायत के मुखिया दिनेश मंडल सहित अन्य मृतक के घर पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया. थानाध्यक्ष के निर्देश पर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया है.

घटना के बाद गांव में पसरा है सन्नाटा

झालर गांव में हृदय विदारक घटना के बाद सन्नाटा पसर गया है. मृतक के घर में परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. मृतक अरविंद यादव की पत्नी सोनी देवी, पिता शिवनारायण यादव, मां बुधिया देवी, भाई रवि कुमार सहित अन्य का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पिता, मां, पत्नी, भाई के साथ-साथ एक वर्ष के पुत्र आयुष को भी रोता बिलखता छोड़ गया है. मृतक बबलू के घर में भी मातमी सन्नाटा पसरा है. पिता सूचित यादव के साथ मां मालती देवी, भाई अरविंद यादव, बहन रंजू कुमारी, स्वीटी कुमारी सहित अन्य का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि किशोर अभी पढ़ाई कर रहा था. जिस पर परिवारजन को काफी उम्मीद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन