गुरुधाम मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, बुजुर्ग गंभीर

Updated:
विज्ञापन
गुरुधाम मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, बुजुर्ग गंभीर

बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग के गुरुधाम मोड़ के समीप सोमवार को सड़क हादसा में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग के गुरुधाम मोड़ के समीप सोमवार को सड़क हादसा में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बगडुम्मा निवासी बाल्मीकि दास अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाल्मीकि दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया. इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. मौके पर मौजूद लोगों ने टक्कर मारने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी बाइक भी जब्त कर ली. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले करने की तैयारी में थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आये दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन