सड़क हादसे में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :17 Apr 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में बादशाहगंज चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में बादशाहगंज चौक के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी भिखनपुर गांव निवासी रितेश कुमार व करण कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने मित्र के साथ अपने गांव से बाइक पर सवार होकर अमरपुर आ रहा था. तभी बादशाहगंज चौक के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा दौड़ गया, जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गयी, जिससे दोनों युवक जख्मी हो गये.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन