जनगणना 2027 के स्व-गणना कार्य का शुभारंभ

शंभुगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के स्व-गणना कार्य का शुभारंभ किया गया.
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के स्व-गणना कार्य का शुभारंभ किया गया. स्व-गणना कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख श्वेता देवी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया. स्व-गणना कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पोर्टल के माध्यम से अपने मकान सूचीकरण का विवरण भरकर जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान गणना का कार्य पूरा किया. बताया गया कि यह स्व-गणना कार्य 1 मई तक चलेगा. स्व-गणना कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित गणना क्षेत्र के प्रगणक को स्व-गणना पूर्ण होने का संदेश प्राप्त होगा, जिसमें उल्लेख रहेगा कि आपकी स्व-गणना पहचान संख्या के साथ प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस पहचान संख्या को गणना के समय संबंधित प्रगणक को बताना होगा, ताकि वह पोर्टल पर इसे अपलोड कर सके. इस मौके पर प्रमुख श्वेता देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हीरा लाल साह, प्रखंड चार्ज अधिकारी सह बीडीओ नीतीश कुमार, अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार, दीपक कुमार ठाकुर, गणेश शंकर विद्यार्थी, सुमित कुमार, कन्हैया भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




