स्व-गणना कार्य को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :17 Apr 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्व-गणना कार्य को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

प्रखंड सभागार में स्व गणना कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बीडीओ प्रतीक राज ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड सभागार में स्व गणना कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बीडीओ प्रतीक राज ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की. मौके पर बीडीओ ने कहा कि शुक्रवार को स्व गणना कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है, जो आगामी एक मई तक चलेगी. इसके तहत सभी परिवार अपना जनगणना स्वयं कर सकते हैं. आगे कहा कि स्व गणना कार्य के लिए लोगों को विभाग के बेवसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना है. रजिस्ट्रेशन के बाद अपने राज्य, जिला और प्रखंड का चयन करते हुए डिजिटल मैप पर अपने घर का चयन करना होगा. तत्पश्चात अपने घर और परिवार संबंधित जानकारी भरनी होगी. सबमिट करने के बाद सीइ आइडी प्राप्त होगी, जिसको सुरक्षित रखना है. जब गणना के लिए प्रगणक फील्ड में जाएंगे तो उन्हें सुरक्षित किए हुए सीइ आइडी उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना कार्य को पूरा करने की अपील की है. इस मौके पर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ दिप्ती सिन्हा, प्रमुख प्रतिनिधी परमानंद दास, पंचायत समिति सदस्य रणधीर राय, मुखिया नरोत्तम तिवारी समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन