किसानों को उर्वरक प्रबंधन व जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
किसानों को उर्वरक प्रबंधन व जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में आत्मा के तत्वावधान में उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी संकेत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी संकेत कुमार तिवारी एवं कृषि समन्वयक राकेश कुमार सिंह द्वारा उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. किसानों को मिट्टी की जांच कराकर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गयी. इसके अलावा मिट्टी संरक्षण के लिए गर्मा मौसम में मूंग, ढैंचा एवं सनई की खेती कर उर्वरक प्रबंधन करने की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी संकेत कुमार तिवारी, कृषि समन्वयक राकेश कुमार सिंह, रुपेश कुमार, अमीष कुमार, विकास कुमार, अजय शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुमित कुमार, किसान सलाहकार विवेकानंद विवेक, बबलू कुमार, अमित कुमार, क्रामति कुमारी, पूनम कुमारी, सुलोचना कुमारी, अभय कुमार, नीलम कुमार, शिवशंकर सिंह, अखिलेश कुमार, दीपक रंजन, कार्यपालक सहायक अक्षय कुमार, पौधा कर्मी त्रिवेणी कुमार, किसान गीता देवी, लखनलाल शर्मा, कैलाश प्रसाद सिंह, मो रफीक, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन