लालूनगर के ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में ओडिशा में मौत

Updated at : 06 Jun 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
लालूनगर के ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में ओडिशा में मौत

थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत स्थित लालूनगर गांव निवासी एक ट्रक चालक की मौत गत चार जून की शाम ओडिशा के धमरापोर्ट के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत स्थित लालूनगर गांव निवासी एक ट्रक चालक की मौत गत चार जून की शाम ओडिशा के धमरापोर्ट के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी, जिसका शव शुक्रवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन एवं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संजय कुमार यादव पश्चिम बंगाल का ट्रक चलाता था, जो हमेशा ट्रक में सामग्री लोडकर ओडिशा का ट्रिप लगाता था. चार जून को भी वह ट्रक में पश्चिम बंगाल से सामग्री लोडकर ओडिशा गया था. इसी दौरान धमरापोर्ट के निकट सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने सारी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर उनके शव को गांव भेज दिया. उधर घर में जैसे ही मामले की जानकारी मिली, परिजनों में कोहराम मच गया. शव के घर पहुंचने पर पिता चुनचुन यादव, माता सुनीता देवी, पत्नी पार्वती कुमारी, पुत्री सोनम कुमारी, पुत्र आयुष कुमार, पुत्री राधा कुमारी एवं आशिका कुमारी, बड़ा भाई बबलू यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन