बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 30 May 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज

बौंसी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बौंसी बाजार से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को शुक्रवार को पकड़ा गया है. यह ट्रैक्टर कुशमाहा गांव निवासी प्रभास यादव के पुत्र जननंदन यादव का है. ट्रैक्टर को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, हालांकि इस दौरान गाड़ी का चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया है. अवैध रूप से बालू खनन का काम करने वाले एवं पुलिस की मूवमेंट की खबर देने वाले तथा बालू गाड़ी का पासिंग का काम करने वाले में कुशमाहा के प्रभास यादव, लालू कुमार यादव, मृत्युंजय यादव, आशीष यादव एवं गाड़ी चालक तथा गाड़ी मालिक जयनंदन यादव के विरुद्ध पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. साथ ही पुलिस इन सभी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. इस छापामारी में पुलिस अवर निरीक्षक विनय कांत, राकेश कुमार रंजन, राजेंद्र प्रसाद एवं थाना के अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन