टोटो चालक ने किराया मांगा तो मारपीट कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
टोटो चालक ने किराया मांगा तो मारपीट कर किया जख्मी

टोटो चालक ने किराया मांगा तो मारपीट कर किया जख्मी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में टोटो का किराया मांगने पर दबंगों ने चालक को ही मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना सोमवार की हैं. इस घटना के बाद पीड़ित चालक विष्णुदेव भगत पिता प्रमोद भगत ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. जानकारी के अनुसार बेलारी गांव के दो यात्री टोटो किराया को लेकर अपने रिश्तेदार के घर गये थे. जब वापस लौटे तो चालक विष्णुदेव भगत पिता प्रमोद भगत के द्वारा किराया की मांग की गयी. इसके बाद अंकित कुमार और उत्तम कुमार ने गाली-गलौज करते हुए चालक विष्णुदेव भगत को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन