बांका सदर अस्पताल में आज 17 डॉक्टर संभालेंगे मोर्चा, जानिये किस विभाग में कौन रहेगा मौजूद
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 20 May 2026 9:34 AM
विज्ञापन
बांका सदर अस्पताल में आज मरीजों के लिए बड़ी राहत. 17 विशेषज्ञ डॉक्टर दो शिफ्ट में देंगे सेवा, जबकि इमरजेंसी में 24×7 तैनात रहेंगे चिकित्सक. अगर आप इलाज के लिए अस्पताल जाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद.
विज्ञापन
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट :
बांका के सदर अस्पताल में बुधवार को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से दो शिफ्टों में ओपीडी संचालन के साथ इमरजेंसी सेवा के लिए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. खास बात यह है कि आज अस्पताल में विभिन्न विभागों के कुल 17 चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे. इससे मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.दो शिफ्टों में चलेगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी राहत
सदर अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद दूसरी ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गयी है ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो. पहली ओपीडी में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां और डॉ असफिया फातमा महिलाओं की जांच और उपचार करेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ पवन झा मौजूद रहेंगे.इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को मजबूत बनाने के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार मयंक मरीजों को देखेंगे. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार की तैनाती रहेगी. वहीं रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ अहमद रजा इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. अस्पताल प्रशासन का दावा है कि गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये गये हैं.
बच्चों से लेकर आंख और दांत तक हर विभाग में विशेषज्ञ मौजूद
शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार अपनी सेवाएं देंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली तैनात रहेंगे. इसके अलावा दंत विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों की जांच करेंगे. फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे. ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग के चिकित्सक भी अपने विभाग में मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराएं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










