नाबालिक लड़की का शादी के नियत से अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 20 May 2026 6:14 PM
घर से जाति आवासीय ऑनलाइन करने के लिए करवाने निकली थी लेकिन काफी देर तक मेरी पुत्री घर वापस नहीं आई तब खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के ही उक्त व्यक्ति मेरी पुत्री को घर से बाजार जाने के क्रम में अपहरण कर लिया है
बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र के चतराहन गांव के एक व्यक्ति ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिक पुत्री की शादी के नियत से अपहरण कर लेने के मामले में गांव के ही उमा राय, विजय राय, देवंती देवी तथा उसके साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि मेरी पुत्री माध्यमिक विद्यालय फुलहरा में दसवीं की कक्षा की पढ़ती थी. जो घर से जाति आवासीय ऑनलाइन करने के लिए करवाने निकली थी लेकिन काफी देर तक मेरी पुत्री घर वापस नहीं आई तब खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के ही उक्त व्यक्ति मेरी पुत्री को घर से बाजार जाने के क्रम में अपहरण कर लिया है. जब हम इस संबंध में उसके परिवार से कहने गए तो उसके परिजन उक्त व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए धमकी दिया एवं केसे नहीं करने का भी धमकी दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










