कटोरिया प्रखंड के चौदह पंचायतों में लगे कैंप, हुई जन-सुनवाई

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 20 May 2026 6:15 PM

विज्ञापन

घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई.

विज्ञापन

-जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत घर-घर जाकर सुनी गई समस्याएं कटोरिया. जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत कटोरिया प्रखंड के चौदह पंचायतों में मेगा कैंप का आयोजन हुआ. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोज मिश्र व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद की मॉनिटरिंग में जन भागीदारी अभियान ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ. इस क्रम में घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई. कार्यक्रम के दौरान कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें आयुष्मान भारत-अभियान से संबंधित पांच मामलों का ऑन दि स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. इस क्रम में तरगच्छा पंचायत के पपरेवा कला व देवासी पंचायत के हथगढ अनुसूचित जनजाति टोला में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन हुआ. जिसमें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर तरगच्छा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद यादव, वार्ड सदस्य, कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, सीएचओ, एएनएम आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन