चौडाढ़ गांव से तीन वारंटी गिरफ्तार, गया जेल

चौडाढ़ गांव से तीन वारंटी गिरफ्तार, गया जेल
फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौडाढ़ गांव में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त गांव निवासी नेमो तांती, दिनेश तांती व नीमा तांती को गिरफ्तार किया है. उक्त तीनों के विरुद्ध बांका न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था. जिसके आधार पर अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत व मनीष कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से तीनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










