कटोरिया के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को मिली संचालन की अनुमति

Updated at : 29 Jan 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को मिली संचालन की अनुमति

कटोरिया के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को मिली संचालन की अनुमति

विज्ञापन

-डीएम के निर्देश पर सीएस ने संचालन को लेकर दिए कई शर्त व निर्देश कटोरिया. डीएम के निर्देश पर कटोरिया बाजार में संचालित तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीएस डा अनिता कुमारी द्वारा संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गयी है. जिसमें देवघर रोड स्थित अपोलो अल्ट्रा साउंड सेंटर, बांका रोड स्थित राजधानी अल्ट्रा साउंड सेंटर व मधु सेवा सदन अल्ट्रा साउंड सेंटर शामिल हैं. हालांंकि तीनों अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालकों को अनुमति के साथ-साथ कई शर्त व निर्देश भी दिए गए हैं. जिसका शत-प्रतिशत अनुपालन भी करना आवश्यक है. अल्ट्रा साउंड सेंटर के क्वालीपाऊाइड रेडिओलॉजिस्ट या प्रशिक्षित चिकित्सक जिनका नाम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में अंकित हैं, उनके द्वारा ही अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालित किया जाएगा. अन्यथा मशीन का रूम बंद रहेगा. किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अल्ट्रा साउंड से संबंधित कोई भी कार्य संपन्न नहीं किया जाएगा. सभी प्रकार के रजिस्टर अपडेट रखने का निर्देश दिया गया है. अल्ट्रा साउंड सेंटर को लेकर प्राधिकृत सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक की अनुपस्थिति में अल्ट्रा साउंड मशीन कक्ष के खुलने पर सील कर विधित सम्मत कार्रवाई की जाएगी. सेंटर पर चिकित्सक का नाम, दिन, समय से अंकित बोर्ड लगाना भी अनिवार्य है. प्रभारी चिकित्स पदाधिकारी को सप्ताह में एक बार औचक निरीक्षण भी करने का निर्देश दिया गया है. ज्ञात हो कि डीएम द्वारा गठित टीम द्वारा जांच के उपरोक्त अल्ट्रा साउंड सेंटरों को सील कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन