अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग हुए घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग हुए घायल
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. कटोरिया बाजार के सुईया रोड में सत्संग मंदिर के निकट टोटो पलट जाने से सुईया रोड निवासी बमशंकर भगत की पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई. जानकारी सुनैना देवी अपने घर के सामने बैठी हुई थी. जबकि टोटो चालक लकड़ी का पलंग सहित अन्य सामान लादकर सुईया की ओर जा रहा था. इसी दौरान सुनैना देवी के पास ही टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सुनैना देवी के पैर की हड्डी टूट गई. वहीं दूसरी घटना में कटोरिया – सुईया मुख्य मार्ग पर मुड़ियारी मोड़ के पास छाताकुरूम निवासी अरुण ठाकुर एवं उदयकुरा निवासी मनोज यादव गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. अरुण ठाकुर घर से बाईक द्वारा कटोरिया बाजार आ रहा था. जबकि मनोज यादव कटोरिया के प्रेमनगर से काम कर पैदल वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान बाईक ने उसे धक्का मार दिया और अंसतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










