तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार

रजौन पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. पुलिस ने शराब कारोबार में लिप्त एक युवक पुनसिया निवासी ऋषि कुमार यादव, पिता सत्यनारायण यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से दो लीटर महुआ शराब, 375 एमएल की दो बोतल विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है. वहीं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी राजू दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है. वहीं पुलिस ने बैंगा टोला पुनसिया बस्ती निवासी सुभाष यादव, पिता स्व. कमली यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन