शराब समेत बाइक सवार तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब समेत बाइक सवार तीन गिरफ्तार

शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन के विरुद्ध मद्य निषेध थाना की टीम ने सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

कटोरिया.

शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन के विरुद्ध मद्य निषेध थाना की टीम ने सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मद्य निषेध थाना की टीम ने जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोड्डाजोर गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में पांच लीटर शराब के साथ बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में मनियां गांव निवासी श्यामसुंदर ठाकुर पिता स्व छोटेलाल ठाकुर व सौरभ ठाकुर पिता स्व मंगल ठाकुर व गोड्डाजोर गांव निवासी अखिलेश ठाकुर पिता पुरूषोत्तम ठाकुर शामिल हैं. कार्रवाई का नेतृत्व मद्य निषेध थाना कटोरिया के थानाध्यक्ष जीवश कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के उपरांत पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा गया.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन