सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क  दुर्घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ चौक के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ चौक के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अस्पताल में दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने जख्मी तेलिया लौंगांय गांव निवासी दुर्गेश नंदनी, स्वाती कुमारी व कृष्णा कुमार का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर बांका जा रहा था, तभी इंगलिश मोड़ चौक के समीप बीच सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया, जिसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, जिससे तीनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन