पुत्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में अब पत्नी को दे रहा केस उठाने की धमकी

Updated at : 29 Jan 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में अब पत्नी को दे रहा केस उठाने की धमकी

शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद से ही आरोपी फरार है

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के योगी बग्घा गांव में पुत्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में कांड के आरोपी रामचंद्र साह पिछले ढाई महीने से फरार चल रहे हैं. फरार रहते हुए आरोपी अब केस उठाने को लेकर लगातार अपनी पत्नी को धमकी दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रामचंद्र साह बराबर अपना जमीन बेच कर शराब पीकर पैसे उड़ा देता था. इस दौरान करीब दो बीघा से ज्यादा जमीन भी बेच चुका था. लेकिन पुत्र राजा कुमार इसका विरोध कर रहा था. जिसको लेकर पिछले साल 27 नवंबर 2024 को ही रामचंद्र साह ने अपने पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया था. इस मामले में शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद से ही आरोपी फरार है. फरार अवस्था में वह अपनी पत्नी ललिता देवी को अपने मोबाइल नंबर 9102640283 से फोन कर केस उठाने का दबाब दे रहा है. भय के मारे ललिता देवी अपने भाई किशोरी साह के साथ शंभुगंज थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन