आनंदपुर के कुसुमजोरी गांव में चोरी, लाखों के आभूषण व बर्तन ले भागे चोर

घर के सभी सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे. देर रात्रि करीब दो बजे जब गृहस्वामी की नींद टूटी और वे नीचे आए, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है.
-चोरी की वारदात के दौरान घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे कटोरिया. आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमजोरी गांव में सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों गृहस्वामी रंजीत साह के घर में भीषण चोरी कांड को अंजाम दिया. चोरों ने नकदी सहित लाखों रूपये के कीमती आभूषण व बर्तन आदि की चोरी कर ली. चोरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे. देर रात्रि करीब दो बजे जब गृहस्वामी की नींद टूटी और वे नीचे आए, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है. चोरों द्वारा आलमीरा व बक्सा को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. चोरी की वारदात के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी ने आनंदपुर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है. चोरी कांड की सूचना पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की. चोरी गए सामानों में छह हजार रूपये नकदी के अलावा सोना व चांदी के आभूषण, पीतल व कांसा के बर्तन, कपड़ा, जरूरी दस्तावेज आदि शामिल हैं. भीषण चोरी की वारदात को लेकर पीड़ित गृहस्वामी व परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं. आनंदपुर थाना की पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










