Banka News : भगवान शनि की होगी विशेष पूजा अर्चना, भव्य भंडारा का भी आयोजन

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : भगवान शनि की होगी विशेष पूजा अर्चना, भव्य भंडारा का भी आयोजन

शहर के विजयनगर स्थित शनि मंदिर सहित जिले भर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना होगी.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट Banka News : शहर के विजयनगर स्थित शनि मंदिर सहित जिले भर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना होगी. मंदिर का पट सुबह पांच बजे ही खुल जाएगा. शाम में महाआरती के बाद भव्य भंडारा का आयोजन होगा. मान्यता है कि शनि मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती है. शाम में शहरवासी भारी पैमाने पर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ-साथ भंडारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे. शनिदेव का प्रसाद का भी यहां विशेष महत्व है. श्रद्धालु प्रसाद को शनिदेव का आशीर्वाद मान कर ग्रहण करते हैं. मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया है कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां कमिटी के सदस्य देर शाम तक मौजूद रहेंगे.

आज का दर्शन

शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर सुबह व शाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. साथ ही विजयनगर स्थित शनि मंदिर में संध्या के समय महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा. मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खुला रहेगा. शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल जायेगी. वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना होगी. सुबह 7:30 बजे पूजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया जायेगा. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती होगी. साथ ही दोपहर में 01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जायेगा.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन