शंभुगंज के प्रावि भागवतचक में ताला तोड़कर हजारों की चोरी, थाना में की शिकायत
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :17 Jan 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन

शंभुगंज थाना क्षेत्र के भागवतचक गांव में असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज थाना क्षेत्र के भागवतचक गांव में असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय भागवतचक के कमरे का ताला तोड़कर पंखा, बल्ब सहित हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया. घटना के बाद से विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों में भी भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि विद्यालय बंद होने के बाद असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में शराब पीते हैं और खाली बोतलें फेंक देते हैं. इतना ही नहीं, गांजा सेवन कर विद्यालय परिसर में गंदगी फैलाने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है. इन हरकतों से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है, जिससे प्रधान शिक्षक के साथ – साथ शिक्षक भी बेहद परेशान हैं. विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक मो. अशरफ ने शंभुगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि शनिवार को जब विद्यालय खोले तो विद्यालय के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे से पंखे के साथ बल्ब भी गायब हैं. आवेदन का प्रतिलिपि प्रधान शिक्षक ने शंभुगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शंभुगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका व जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गयी, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




