बाइक से सफर के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 2:25 PM

विज्ञापन

Heatwave Attack in Banka:बांका में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. कटोरिया में तेज धूप और लू की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत स्थित कासमोह गांव निवासी एक युवक लू की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार हो गया. युवक को सीना दर्द, बेचैनी और तेज सिरदर्द की शिकायत के बाद कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दो घंटे Bike Ride के बाद बिगड़ी हालत

पीड़ित युवक की पहचान 39 वर्षीय सुबोध कुमार यादव के रूप में हुई है, जो कासमोह गांव निवासी कारूलाल यादव के पुत्र हैं.सुबोध कुमार यादव ने बताया कि रविवार दोपहर उन्होंने तेज धूप में करीब दो घंटे तक बाइक से सफर किया था. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सोमवार को अचानक सीना में दर्द, बेचैनी और तेज सिरदर्द की शिकायत होने लगी.स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया.

Hospital में चल रहा इलाज

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार की देखरेख में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया.अस्पताल सूत्रों के अनुसार इन दिनों तेज गर्मी और लू की वजह से कई लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. मरीजों में तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी, सीने में दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं.

Heatwave का बढ़ता असर

पिछले तीन दिनों से जिले में प्रचंड गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.डॉक्टरों ने लोगों को बिना जरूरी काम के दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है.

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप और गर्म हवाओं में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.डॉक्टरों ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और लंबे समय तक बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन