पार्टी के प्रचार के लिए लाया गया वाहन की चोरी

अमरपुर विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए आया बोलेरो रविवार की रात चाेरी कर ली गयी.
अमरपुर. अमरपुर विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए आया बोलेरो रविवार की रात चाेरी कर ली गयी. गाड़ी के मालिक धोरैया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के जसीम अंसारी ने बताया कि अमरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे एक पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वह पिछले एक सप्ताह से अपनी गाड़ी से चुनाव प्रचार कर रहे थे. रविवार की देर रात वह चुनाव प्रचार कर लौटे और पार्टी कार्यालय के सामने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर दी. उसके वह खुद पार्टी कार्यालय में सोने चला गया. सुबह जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा, तो देखा कि उसकी गाड़ी गायब है. उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का कहीं पता नहीं चला. उन्होंने थाने में आवेदन देकर अपनी गाड़ी बरामद करने की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










