Banka News : भंडारीचक में देर रात चोरी की कोशिश, छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा चोर

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : भंडारीचक में देर रात चोरी की कोशिश, छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसा चोर

बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक गांव में रविवार देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है.

विज्ञापन

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक गांव में रविवार देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. अज्ञात चोर ने डहुआ पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय सुधांशु मिश्रा के घर को निशाना बनाते हुए छत के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की. हालांकि गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, यह घटना तीन मई की रात करीब 2:30 बजे की है. उस समय घर में पूर्व मुखिया की 62 वर्षीय पत्नी मौजूद नहीं थीं, वे किसी काम से भागलपुर गयी हुई थीं. घर की देखरेख एक परिचित व्यक्ति द्वारा की जा रही थी. इसी दौरान चोर ने सुनसान का फायदा उठाते हुए छत के रास्ते घर में घुसने का प्रयास किया. घटना को लेकर पूर्व मुखिया की पुत्री मेघा मिश्रा ने बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी माताजी घर में अकेली रहती हैं और इस घटना के बाद से वे काफी भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रही हैं. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन