मंदार में भोर से गूंजेगी घंटियों की ध्वनि, सुबह 5 बजे खुलेंगे लक्ष्मी नारायण मंदिर के पट

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 21 May 2026 8:44 AM

विज्ञापन

Banka News: बांका जिले के प्रसिद्ध मंदार पर्वत स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में आज विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा. अहले सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी. वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के बीच भगवान की पूजा होगी. मंदिर प्रशासन और पुजारियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले के प्रसिद्ध मंदार पर्वत स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में आज विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा. अहले सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी. वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के बीच भगवान की पूजा होगी. मंदिर प्रशासन और पुजारियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

सुबह 5 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का पट सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. पट खुलने के साथ ही पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा. सुबह 7:30 बजे भगवान की विशेष आरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा और फिर भगवान शयन कक्ष में विश्राम के लिए चले जाएंगे. दोपहर 1 बजे पुनः मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा.

पापहारिणी तट पर होगी महाआरती

संध्या 6:30 बजे पापहारिणी सरोवर तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा. आरती के बाद भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा. इसके बाद रात 7:30 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा. मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहेगा.

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच होती है पूजा

मंदिर के पुजारी भुवनेश्वर उर्फ भवेश झा, विभूति पाठक और लखन झा ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन पूरी नेम-निष्ठा और वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना होती है. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई और सुरक्षा समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं.

शहर के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा

शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर और जगतपुर ठाकुरबाड़ी समेत अन्य मंदिरों में भी सुबह विशेष पूजा-अर्चना होगी. इन मंदिरों के पट भी सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. वहीं मंदार मधुसूदन मंदिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूजा होगी. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा भगवान का पंचामृत स्नान कराएंगे. दोपहर 12 बजे भोग और शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा एवं भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन