पुत्र ने पिता को गाली-गलौज कर की मारपीट, मामला पहुंचा थाना

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
पुत्र ने पिता को गाली-गलौज कर की मारपीट, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में घरेलू विवाद में अधेड़ को पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में घरेलू विवाद में अधेड़ को पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव के पुक्कन यादव पिता स्वर्गीय हलधर यादव को दो पुत्र रोशन कुमार और अवध कुमार हैं. दोनों पुत्र को पुक्कन यादव ने मजदूरी कर पाल पोसकर बड़ा किया तथा अच्छा संस्कार दिया ताकि बुढ़ापे में लाठी बनकर सहारा देगा, सेवा करेगा. लेकिन पुक्कन यादव के सारी उम्मीद व सोच पर तब पानी फिर गया जब उसके पुत्र रोशन कुमार और अवध कुमार के द्वारा अपने ही पिता पुक्कन यादव को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जब पुक्कन यादव ने विरोध किया तो दोनों पुत्र रोशन और अवध ने गाली-गलौज किया एवं भोजन पानी बंद करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़ित पुक्कन यादव थाना पहुंचे व घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित के दोनों पुत्रों ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन