21 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
21 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना

विगत कई दिनों से ठंड में आंशिक कमी हुई है. लेकिन, सुबह और शाम में कनकनी अभी भी जारी है

विज्ञापन

बांका. विगत कई दिनों से ठंड में आंशिक कमी हुई है. लेकिन, सुबह और शाम में कनकनी अभी भी जारी है. शुक्रवार को शीतलहर की वजह से दोपहर में भी कनकनी व्याप्त रही. शाम ढलते ही ठंड में और वृद्धि हो गयी. इस बीच कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने मौसम बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 17 से 21 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 08-10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. सापेक्ष आद्रता सुबह में 80-85 प्रतिशत तथा दोपहर में 20-35 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में 05 से 06 घंटा की रफ्तार से उत्तर-पछुआ हवा चलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन