गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा की होगी जांच

पुलिस मुख्यालय से एसपी को पत्र जारी कर जिले में संचालित गर्ल्स हॉस्टल व लॉज में रह रही छात्राओं की सुरक्षा व उचित सत्यापन का निर्देश दिया है
बांका. पुलिस मुख्यालय से एसपी को पत्र जारी कर जिले में संचालित गर्ल्स हॉस्टल व लॉज में रह रही छात्राओं की सुरक्षा व उचित सत्यापन का निर्देश दिया है. पत्र के अनुसार छात्रावास व लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाली बालिका व महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं घटित हुई है. इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय किया जाना सरकार व विशेषकर पुलिस के लिए आवश्यक है. इसीलिए हॉस्टल व लॉज का पंजीकरण व सत्यापन, बुनियादी सुरक्षा ढांचा, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश की व्यवस्था, मजबूत दरवाजे, विजिटर रजिस्टर आदि बिंदुओं पर सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










