रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के घर धावा बोलकर लूटेरों ने लाखों रुपये के जेवरात लूटे

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2026 8:36 PM

विज्ञापन

रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के घर धावा बोलकर लूटेरों ने लाखों रुपये के जेवरात लूटे

विज्ञापन

फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने की घटनास्थल पर तफ्शीश चांदन. चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित गोनोबारी गांव में शुक्रवार की देर रात्रि अपराधियों ने रिटायर्ड बीएसएफ हवलदार मेजर सदानंद मंडल के घर धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात आदि लूट लिए. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने मारपीट करते हुए रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी एवं उनकी पत्नी वसुंधरा मंडल की मोबाइल भी छीन ली. लूटे गये सामान में सोना के जेवरात व अन्य कीमती सामान शामिल हैं. लूट की इस भीषण वारदात से इलाके में सनसनी मच गयी है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चांदन थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की. इधर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड की अलग-अलग टीमों ने भी घटनास्थल पर गहन जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार बीएसएफ में हवलदार मेजर के पद से रिटायर्ड जवान सदानंद मंडल घटना के दिन ही अपने ससुराल के एक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने गोनोबारी स्थित घर लौटे थे. आम दिनों की तरह खाना खाकर सोने के कुछ ही देर बाद पीछे की दीवार फांद कर सभी सशस्त्र अपराधी आंगन में प्रवेश कर गए. फिर रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी व उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. अपराधियों ने उनकी पत्नी वसुंधरा मंडल के हाथ की अंगुली से अंगूठी, गले व कान में पहने सोने के गहने आदि लूट लिए. फिर गृहस्वामी व उनकी पत्नी की मोबाइल भी छीन ली. लूट की वारदात के दौरान ही तेज आंधी व बारिश शुरू हो जाने से सभी बेखौफ अपराधी आधा घंटा से भी ज्यादा देर तक तांडव मचाया. इस क्रम में सभी गोदरेज आलमारी खोल कर कीमती सामान लूट लिए. गृहस्वामी सह रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी सदानंद मंडल ने चांदन थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, पुअनि रवि कुमार व राहुल कुमार ने पीड़ित गृहस्वामी से घटना की जानकारी ली. लूट की इस वारदात का उद्भेदन व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. वहीं गांव के लोगों में घटना को लेकर भय व दहशत व्याप्त है.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन