पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़ी भरतशिला गांव में युवक ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर कर दिया
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र के बड़ी भरतशिला गांव में युवक ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के संतोष तुरी पिता बमबम तुरी की शादी बंगाल के आसनसोल शहर में अजय तुरी की पुत्री काजल कुमारी से वर्ष 2018 में हुई थी. जिससे उन्हें दो पुत्री है. लेकिन अब संतोष तुरी अपनी पत्नी को कुछ से कुछ आरोप लगाकर गाली-गलौज करते रहता है. जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके पति ने मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. जानकारी मिलते ही काजल के पिता, भाई सहित अन्य परिजन पहुंचे. जिसके बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए पति पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी संतोष तुरी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










