मुखिया ने किया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

मैया बबुरा पंचायत के धनकुंड चौक पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ सोमवार को पंचायत की मुखिया तमन्ना परवीन ने फीता काट कर किया
धोरैया. मैया बबुरा पंचायत के धनकुंड चौक पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ सोमवार को पंचायत की मुखिया तमन्ना परवीन ने फीता काट कर किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की सभी सरकारी सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हूं. इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से ना सिर्फ पंचायत के लोगों को ही नहीं बल्कि अगल-बगल के गांव के ग्रामीणों को भी इलाज के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. मुखिया ने कहा कि यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग संकल्पित है . मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो इंतेसार आलम, सरपंच प्रतिनिधि उमाशंकर ठाकुर, भूषण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










