बंगाल में इस बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार – डॉ मृणाल

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में इस बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार – डॉ मृणाल

बंगाल में इस बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार – डॉ मृणाल

विज्ञापन

अमरपुर बंगाल चुनाव में प्रथम चरण का चुनाव समाप्त कर वापस लौटे भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर का अमरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेता ने विगत तीन मह से ज्यादा समय देकर अपने प्रभार क्षेत्र के उम्मीदवार की जीत दिलाने के लिए काफी मेहनत की है. भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल चुनाव में काम करना काफ़ी चुनौतीपूर्ण एवं नए-नए अनुभवों को प्राप्त करने वाला रहा. क्रांति और ऊर्जा की भूमि बंगाल को 35 साल कम्युनिस्टों ने और 15 साल ममता बनर्जी की सरकार ने बर्बाद किया और तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से पूरे बंगाल में अशांति एवं अराजकता का माहौल है. कहा, वे जिस सीट के लिए प्रभारी हैं, वहां से 30 हजार से अधिक मों से पार्टी प्रत्याशी की जीत होगी. बंगाल में इस बार 175 के करीब सीटें जीतकर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. मृत्युंजय शर्मा, रामदेव भगत, प्रदीप सौंडिक, जयप्रकाश सिंह, रुबेश कुंवर, रामानुज सिंह, रितेश रमन, विपिन ठाकुर, वीरेंद्र यादव, उदय शर्मा, आदित्य भगत, सुजित कसेरा, सुभाष ठाकुर, रामलखन साह, सौरभ यादव, गोपालचंद्र, योगेंद्र भारती, नवीन मंडल, जयजयराम ईश्वर, राजीव सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन