क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तेतरिया की टीम हुई विजयी
Author Dhiraj kumar
Updated:
विज्ञापन

चलना पंचायत हिरंबी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मैच तेतरिया बनाम फायटर इलेवन हिरंबी के बीच खेला गया
विज्ञापन
धोरैया
. चलना पंचायत हिरंबी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मैच तेतरिया बनाम फायटर इलेवन हिरंबी के बीच खेला गया. इसमें तेतरिया ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की और 75 रन बनाये. जिसके जवाब में उतरी हिरंबी की टीम 9 रन से हार गयी. विजेता व उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुखिया प्रतिनिधि मो अनवर ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिभा का संचार होता है. विजेता व उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार के रूप में ट्राफी का वितरण किया गया. मौके पर उपमुखिया सुभाष कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमेश मंडल, ब्रह्मदेव पासवान, शंकर पासवान, ऋतिक, सन्नी, राजेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










