बांका में हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पंचमुखी मंदिर से लेकर मधुसूदन मंदिर तक हुई विशेष पूजा

कटोरिया के कठौन स्थित मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा.
Temple Special Puja Update : बांका के मंदिरों में भक्ति की धारा, पंचमुखी मंदिर से लेकर मंदार तक विशेष पूजा, सुबह 5 बजे खुले पट और दिनभर चलेगा धार्मिक अनुष्ठान.
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Temple Special Puja Update : बांका जिले में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. जहां शहर के भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. सुबह 05 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की.
सुबह से शाम तक चलेगा भक्ति का सिलसिला
शहर और ग्रामीण इलाकों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे.र संध्या आरती के दौरान मंदिरों में विशेष प्रसाद वितरण किया जायेगा. शाम के समय कई मंदिरों में भव्य महाआरती का आयोजन होगा. जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे.
मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में विशेष अनुष्ठान
प्रसिद्ध मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी दिनभर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा. मंदिर के पुजारी ने जानकारी दी कि सुबह 07:30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान की प्रतिमा का महास्नान कराया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे भगवान को भोग अर्पित किया जायेगा.
Temple Special Puja Update : शृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन
शाम 06 बजे भगवान का शृंगार कर भव्य आरती की जाएगी. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 01 बजे पुनः खोला जाएगा. वहीं देर शाम 07 बजे मंदिर का पट विधिवत रूप से बंद कर दिया जाएगा. पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ और धार्मिक उत्साह बना रहेगा.
ये भी पढ़े : बांका में आज मौसम का मिजाज बदलने के आसार, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










